फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब पुल रोशनी से नहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रियासी में चिनाब नदी पर बन रहा विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे पुल इन दिनों रात में रोशनी से नहा रहा है। दूर से ही विहंगम नजारा देखकर हर किसी का ध्यान उस ओर सहज चला जा रहा है। उधमपुर- बारामुला रेल लिंक प्रोजेक्ट के तहत चिनाब नदी पर बन रहे इस पुल का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे ने ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 359 मीटर की ऊंचाई पर बन रहे पुल के निचले आर्क को जोड़ लिया है। अब ऊपरी हिस्सा का आर्क भी जल्द जोड़ा जाएगा। 1,315 मीटर की लंबाई वाले पुल में 467 मीटर का मेन आर्क स्पैन है, जो अब तक बनी किसी भी ब्रॉड गेज लाइन का सबसे लंबा आर्क स्पैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें