जम्मू। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया हैं कि वह बौखलाहट में सांप्रदायिक गठबंधन कर रही हैं। असम के मंगलदोई में रविवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि असम में बदरुदीन अहमद से भी कांग्रेस ने हाथ मिला लिया हैं। बदरुदीन जैसे लोग अब कांग्रेस का चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने कहा भाजपा आदर्शों और पार्टी की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करती। उन्होंने कहा कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति करती हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम में मोदी सरकार विकास की राजनीति कर रही हैं।