फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल वैनों के जरिये जम्मू और सांबा के स्कूलों में पहुंचेगा मिड डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश के जम्मू और सांबा में आगामी माह से मिड डे मील परोसने का काम देश का सबसे बड़ा अक्षय पात्र किचन करेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग और अक्षय पात्र फाउंडेशन में अगले हफ्ते करार होने जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। अप्रैल के पहले सप्ताह से स्कूलों में दोपहर का भोजन मोबाइल वैनों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। हर रोज खाने का मैन्यू बदलेगा। चावल और रोटी के साथ सब्जी और दाल भी मिलेगी।
विज्ञापन

पहले स्कूलों में दोपहर के भोजन में काले चने और चावल मिलते थे। चावल सरकारी डिपो से खरीदे जाते थे। ऐसे में चावलों की गुणवत्ता सही नहीं होती थी। अक्षय पात्र किचन की ओर से परोसा जाने वाला खाना पौष्टिक और गुणवत्ता पूर्ण होगा।
दस हजार स्कूलों में दो साल ठप रही ती योजना
प्रदेश में पहले स्कूल शिक्षा विभगा अपने स्तर पर दोपहर के भोजन की व्यवस्था करता था। केंद्र से ग्रांट न मिलने के कारण साल 2017 और 2018 में योजना दस हजार से ज्यादा स्कूलों में बंद हो गई थी। उधारी चुकता होने के बाद अब फिर से स्कूलों में योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

17 लाख छात्रों को दी जा रही है सुविधा
अक्षय पात्र किचन की ओर से देशभर में 15 हजार से ज्यादा स्कूलों में सेवा प्रदान की जा रही है। लगभग 17 लाख छात्रों को दोपहर का भोजन परोसा जाता है। अब प्रदेश में दो जिलों के बाद अन्य जिलों में भी सुविधा मिलेगी।
कोट
जम्मू और सांबा में अक्षय पात्र किचन के माध्यम से दोपहर का भोजन परोसा जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह एमओयू साइन होने जा रहा है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से सुविधा स्कूलों में दी जाएगी। वाहन के जरिये स्कूलों में खाना पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

- अरुण मन्हास, निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें