रामबन। ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना की ओर से वीरवार को रामबन के दूरदराज हाला इलाके चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 450 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं, लोगों परिवार नियोजन, स्वस्थ रहने और कोविड के बारे में जागरूक किया गया। लंबे समय से बीमार मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र में इलाज करवाने की सलाह दी। शिविर में कोविड एसओपी का पूरा ध्यान रखा गया।