फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बलिदानी लांस नायक रणजीत सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। 12 जुलाई 2017 को कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बलिदान हुए 3 जेएके आरआईएफ के लांस नायक रणजीत सिंह के सातवें बलिदान दिवस पर उन्हें उनके पैतृक गांव बरन भलवाल में श्रद्धांजलि भेंट की गई।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता दविंदर सिंह राणा, युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की, राजन सिंह, सेना की 13 कुमाऊ रेजिमेंट के सीओ आलोक मेहता, एसडीपीओ अखनूर मोहन लाल शर्मा, बलिदानी के परिवार के सदस्यों के साथ स्थानीय लोग शामिल हुए और लांस नायक रणजीत सिंह को नमन किया। उनकी बेटी काजल सिंह ने पिता के जीवन और उनकी देशभक्ति पर प्रकाश डाला। भाजपा नेता राणा ने कहा कि रणजीत सिंह का बलिदान अविस्मरणीय है। विक्रम सिंह विक्की ने कहा कि रणजीत सिंह जैसे बलिदननी सैनिकों के कारण हमारा देश और हम सुरक्षित हैं। राजन सिंह हैप्पी ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें