जम्मू। जम्मू पुलिस ने राजीव नगर इलाके में नशे के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन शुरू किया है। इस दौरान इलाके में चल रही नशा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।
एसपी साउथ और एसडीपीओ सिटी ईस्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एसएचओ बाहु फोर्ट, एसएचओ बाग-ए-बाहु और आईसीपीपी नरवाल की सहायता से इलाके की तलाशी ली। अधिकारियों ने घर-घर जाकर व कुख्यात ड्रग तस्करों के घरों को खंगाला। इन पर सक्रिय रूप से ड्रग व्यापार में शामिल होने के आरोप हैं। ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए बारह व्यक्तियों को पूछताछ के लिए उठाया गया और बाद में ईएमआईसी द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन को स्थानीय ड्रग नेटवर्क को खत्म करना और निवासियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।