फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलमर्ग में खेलो इंडिया गेम्स समय पर होंगे शुरू : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त विजय कुमार बिधुड़ी ने वीरवार को हंदवाड़ा में कहा कि गुलमर्ग में होने वाले खेलो इंडिया गेम्स समय पर आयोजित होंगे। पिछली बार बर्फबारी में देरी के कारण कार्यक्रम में विलंब हुआ था, लेकिन इस बार हम उम्मीद कर रहे हैं कि गेम्स निर्धारित समय पर ही होंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कुपवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के महत्व पर भी जोर दिया और बताया कि बुगुस उत्सव जैसी पहलों के माध्यम से कुपवाड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें वह पिछले साल व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए थे। उन्होंने कहा, बुगुस में इको-टूरिज्म की जबरदस्त क्षमता है और हम इसे कुपवाड़ा का एक प्रमुख आकर्षण बनाने के लिए अधिक तरीके तलाश रहे हैं।

सर्दी की तैयारियों पर बिधुड़ी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और इस बार पिछले साल से बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, हम हर दिन समीक्षा कर रहे हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सुनिश्चित की जा सकें। इस बार की सर्दी पिछले साल से निश्चित रूप से बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें