उधमपुर। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज उधमपुर के 5वें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए पत्रकारिता एवं जनसंचार माध्यमों में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिला सूचना केंद्र में इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन जिला सूचना अधिकारी नीरज भार्गव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
छात्रों ने प्रिंट पत्रकारिता, डिजिटल सामग्री निर्माण, रिपोर्टिंग और जनसंपर्क का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर एक प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।