जम्मू । रजिस्ट्रार जनरल (कार्यवाहक) एमके शर्मा ने आदेश दिया है कि जम्मू कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण, जम्मू के सदस्य का प्रभार जम्मू व कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण, श्रीनगर के सदस्य को सौंपा जाता है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण के अध्यक्ष जम्मू पीठ के कामकाज में जम्मू व कश्मीर विशेष न्यायाधिकरण, श्रीनगर के सदस्य के शामिल होने के संबंध में व्यवस्था करेंगे।