फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में बादल छाए, बारिश के साथ धूल भरी आंधी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार को मौसम में बदलाव आया। जम्मू समेत कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे और पारे में गिरावट आई। कश्मीर के कई क्षेत्रों में बादलों के साथ बूंदाबांदी हुई, लेकिन तापमान से अधिक राहत नहीं मिल पाई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 5 मई तक कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की सूरत में नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में बादल छाए रहे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, लेकिन तपिश से अभी राहत नहीं मिली है। यहां अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री चढ़कर 29.2 और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 26.1 और गुलमर्ग में सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। तेज धूप से राहत मिली, लेकिन तपिश से पसीने भी छूटते रहे। यहां अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.4, बटोत में 24.3, कटड़ा में 32.5 और भद्रवाह में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें