जम्मू। लेह के गांव टार में 4 मई को होने वाला एप्रिकोट ब्लॉसम फेस्टिवल रद्द हो गया है। खराब मौसम की वजह से एप्रिकोट यानी खुबानी की पौध को हुए नुकसान से स्थानीय नागरिकों की दिक्कत को देखते हुए ये फैसला लिया गया। निदेशक पर्यटन लद्दाख की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है।