फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुख्य सचिव ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया, दिए तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते मुख्य सचिव स्रोत - सूचना विभाग - फोटो : kathua
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल ने सोमवार को मेलोंगथांग में स्थित आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय भवन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) अधिकारियों ने मुख्य सचिव को निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्य सचिव ने अगलिंग में ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के जिला संसाधन केंद्र का भी दौरा किया। उन्होंने यहां प्रशिक्षण हॉल, सम्मेलन हॉल और कक्षों का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ योजना विकास एवं निगरानी विभाग के आयुक्त डॉ. लाल्टिनखुमा फ्रैंकलिन, संयुक्त निदेशक त्सेरिंग एंगडस, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के सचिव शशांक अला, लेह के जिला पंचायत अधिकारी जुनैद अमीन भट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें