फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 3.71 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 3.71 लाख से ज्यादा युवाओं ने रोजगार पोर्टल पर नौकरी के लिए पंजीकरण करवाया है। इसमें जम्मू संभाग से 1.57 लाख तो कश्मीर संभाग से 2.13 लाख युवा शामिल हैं। इसमें 2.40 लाख लड़के और 1.30 लाख लड़कियां हैं। यह आंकड़े विधानसभा में अली मोहम्मद सागर द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में उपमुख्यमंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री सुरिंदर चौधरी ने दिए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बेरोजगार पढ़े लिखे युवा खुद एंप्लॉयमेंट पोर्टल पर पंजीकरण करवाते हैं। जनवरी 2025 तक 3.70 लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। जिला स्तर पर कश्मीर संभाग में श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 29384 युवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि जम्मू संभाग में कठुआ में 27040 और जम्मू में 21131 युवा शामिल हैं। कश्मीर संभाग में 1.37 लाख लड़कों ने पंजीकरण करवाया वहीं लड़कियों की संख्या 75603 हैं। इसी तरह जम्मू संभाग में 1.3 लाख लड़कों ने जबकि 54706 लड़कियों ने पंजीकरण करवाया हैं।
श्रम एवं रोजगार विभाग ने मिशन युवा के तहत 5.58 लाख संभावित उद्यमियों की पहचान की गई हैं। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में 12524 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। 2022 से फरवरी 2025 तक 246 रोजगार मेले लगाए गए हैं, जिसमें 2760 कंपनियों ने हिस्सा लिया 1.36 लाख नौकरी चाहने वालों ने भाग लिया। इनमें 39782 को शार्ट लिस्ट किया गया। 4893 को मौके पर नौकरी में रखा गया जबकि 6640 को जरूरी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


गैर मुमकिन खड्ड पर सरकारी इमारतें बनीं
जम्मू। प्रश्नकाल सत्र में भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा ने तीन प्रश्न उठाए। इसमें दो अतारांकित प्रश्न थे जबकि एक तारांकित प्रश्न था जो गैर मुमकिन खड्ड पर था। हालांकि सदन में इस पर चर्चा हुई नहीं। हाउस से बाहर मीडिया से शाम लाल शर्मा ने कहा कि सरकार के जवाब संतोषजनक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू, सांबा और कठुआ में गैर मुमकिन खड्ड ज्यादा है। यहां बड़ी संख्या में सरकारी इमारतें बनी हैं, पर आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। राजस्व विभाग ने इस संबंध में 2024 में आदेश जारी किया है, उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें