फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक मामलों में ही मरीजों को रेफर करेंगे जीएमसी : सीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जम्मू कश्मीर में सभी नए जीएमसी को अपने और आसपास के इलाके में बेहतर इलाज सुविधाओं के लिए खुद को तैयार करने पर जोर दिया है। इसके लिए व्यापाक योजना बनाने को कहा गया है। नए जीएमसी प्रशासन आवश्यक मामलों में ही मरीजों को रेफर करें। उन्होंने दूरदराज के क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए कठिनाई व गैर-अभ्यास भत्ते से प्रोत्साहित करने को कहा। ऐसे स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की पहचान की जाए जहां चिकित्सा कर्मचारियों की कमी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने रविवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला स्तर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सेवाओं के उन्नयन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि स्किमस श्रीनगर और जीएमसी जम्मू व श्रीनगर के साथ समन्वय से अपने चिकित्सकों की क्षमता बढ़ाने को एक व्यापक रणनीति बनाने के लिए मौजूदा संसाधनों को जोड़ें। मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों से एमडी/एमएस, डीएम/एमसीएच और डीएनबी जैसे नए विशेष पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी ली गई। स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने बताया कि विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस, डीएम/एमसीएच और डीएनबी कार्यक्रमों के लिए सीट उपलब्धता बढ़ाने के लिए कुल 333 आवेदन जमा किए गए हैं। जीएमसी श्रीनगर में दो डीएम न्यूरोलॉजी सीटों और आईजीजीडीसी जम्मू में तीन पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री सीटों के लिए मंजूरी मिल गई है।
कॉलेजों की समस्याओं को दूर करने के लिए सचिव तकनीकी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एनएमसी समन्वय प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। नए कालेजों में 50 संकाय और राजपत्रित पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। बताया गया कि राज्य कैंसर संस्थान के लिए एक लीनियर एक्सेलेरेटर की खरीद अंतिम चरण में है। जीएमसी उधमपुर को जुलाई 2025 तक पूरा करने की योजना है, जिसका 75 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका है। जीएमसी, हंदवाड़ा को किसी व्यवहार्य स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें