फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पिता की डांट से नाराज 11 वर्षीय बालक घर से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के कबीर नगर इलाके से एक 11 वर्षीय बालक पिता की डांट से नाराज होकर घर से लापता हो गया। जब बालक रात भर घर नहीं आया, तो पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कबीर नगर इलाके के रहने वाले फंटू सिंह ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। बीते पांच सालों से बाड़ी ब्राह्मण में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फंटू सिंह ने आगे बताया कि बीती 25 फरवरी को उन्होंने अपने 11 वर्षीय इकलौते बेटे ज्ञानचंद उर्फ राजू को स्कूल न जाने पर डांट दिया था। इससे उनका बेटा नाराज हो गया और घर से बाहर चला गया। इस समय उनकी पत्नी भी बिहार गईं हुई थीं। जब रात भर उनका बेटा घर नहीं लौटा तो सुबह उन्होंने उसे हर जगह ढूंढने का प्रयास किया। जब कहीं से भी अपने बेटे का सुराग नहीं लगा तो 26 फरवरी को उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके दो दिन बाद थाना बाड़ी ब्राह्मणा में उनके बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। फंटू सिंह का कहना है कि बेटे के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी और बाकी घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही बालक की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें