फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दस साल बाद लैब सहायक के 46 पदों के लिए अंतिम चयन सूची हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, डिविजनल कैडर जम्मू में लैब सहायक के पद के लिए दस साल के लंबे इंतजार के बाद अंतिम चयन सूची जारी की है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्य पदों के अलावा उपरोक्त 46 पदों के लिए विज्ञापन अधिसूचना एक सितंबर 2015 को जारी की थी। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा के 80 अंक और मौखिक परीक्षा के 20 अंक शामिल थे। लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंक के बाद साक्षात्कार हुआ। इसके बाद मामला न्यायालय में गया और चयन सूची को जारी नहीं किया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने 22 फरवरी 2023 के अपने निर्णय के माध्यम से एलपीए को खारिज कर दिया। मामला प्रशासनिक परिषद में रखा गया। सात अक्तूबर 2024 को उम्मीदवारों की सिफारिश आगे बढ़ाया और विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जेकेएसएसबी ने 27 फरवरी 2025 को आयोजित बोर्ड बैठक में उपरोक्त पदों के लिए चयन समिति द्वारा तैयार की गई अंतिम चयन सूची को मंजूरी दे दी। अभ्यर्थियों का चयन उनके द्वारा प्रस्तुत स्व-घोषणा प्रमाणपत्रों के आधार पर किया गया है। अगर किसी अभ्यर्थी ने गलत सूचना या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चयन प्राप्त किया है, तो चयन किसी भी स्तर पर रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें