जम्मू। हिंदी साहित्य मंडल द्वारा केएल सहगल आडिटोरियम राइर्ट्स क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लेखक जंग एस. वर्मन द्वारा लिखित और हिंदी एवं डोगरी लेखिका सरोज बाला द्वारा अनुवादित लघु कथाओं की हिंदी अनुवाद पुस्तक दो काम तेरह कहानियां का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध हिंदी लेखक डॉ. राज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। एचएसएम के अध्यक्ष डॉ. चंचल डोगरा, लेखक जंग एस. वर्मन और सरोज बाला ने भी मंच साझा किया। कार्यक्रम के दौरान सोनाली ठाकुर को प्रथम शांति-शालीग्राम स्नातकोत्तर हिंदी मेगा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी और लेखक शामिल हुए। जम्मू के बहुभाषी लेखक डॉ. निर्मल विनोद द्वारा लिखित ''''दो घट तेरह कहानियां'''' के अनुवादित संस्करण ''''दो काम तेरह कहानियां'''' की खूबियों और आलोचनात्मक मूल्यांकन पर एक पेपर उमा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।