फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पांच जवानों की शहादत को किया नमन, पुलवामा हमले की वर्षगांठ पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। 76वीं सीआरपीएफ बटालियन के कमांडेंट वेजोटो तिन्यी, द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार, जयराम प्रसाद, गिरीश चंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट अनिल कुमार ने बलिदानी जवानों को याद किया। चित्र पर माल्यार्पण किया। अधिकारियों ने कहा कि कर्त्तव्य की वेदी पर कुल 40 बहादुर जवानों ने बलिदान दिया था। इसमें बटालियन के पांच बहादुर जवान भी शामिल थे। उस दिन एक वाहन में सवार आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा के लेथपोरा के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ वाहन को टक्कर मार दी थी। जिस सीआरपीएफ की बस को टक्कर मारी गई उसमें विस्फोट के बाद पांच बहादुर जवानों नसीर अहमद, जयमल सिंह, रोहताश लांबा, सुखजिंदर, तिलक राज बलिदान हो गए थे। उसके बाद उन आतंकियों को भी मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया था। हमारे जवान हमेशा ही देश की रक्षा के लिए सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें