जम्मू। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने शुक्रवार को आदेश जारी कर तीन आईएएस अधिकारियों की जम्मू-कश्मीर में प्रतिनियुक्ति एक साल के लिए बढ़ा दी है। इन अधिकारियों में अतहर आमिर, बशीर अहमद और अक्षय लाबरू शामिल हैं। प्रदेश सरकार ने तीनों अधिकारियों के कार्यकाल में एक साल का विस्तार मांगा था। सूत्रों का कहना है कि नियमों में ढील देते हुए यह विस्तार दिया गया है।