जम्मू। जम्मू कश्मीर लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरफ से संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा कराने की घोषणा कर दी गई है। ये परीक्षा आगामी 23 फरवरी को संबंधित केंद्राें में होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग ने पर्यवेक्षकाें की भी नियुक्ति कर दी है। जम्मू संभाग के लिए 49 और कश्मीर संभाग के लिए 22 पर्यवेक्षक होंगे। इन पर्यवेक्षकों को कहां कहां नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए लोक सेवा आयोग अलग से आदेश जारी करेगा। आदेश जारी कर इन्हें केंद्र का नाम बताया जाएगा।