फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के कारण सज्जन को दोषी ठहराना संभव हुआ : भाजपा

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य पत्रकारों से रूबरू होते हुए। 
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान पश्चिमी दिल्ली के निवासी जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या के लिए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दोषी ठहराने पर न्यायालय की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय जम्मू में मोर्चा के अध्यक्ष रणजोध सिंह नलवा ने कहा कि सज्जन को दोषी ठहराए जाने के साथ न्याय के लिए 40 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सिखों के प्रति सहानुभूति और उसके प्रयासों के कारण ही यह संभव हो पाया है। अपराधियों की मदद करने के उद्देश्य से 31 वर्षों की लंबी जांच के बाद भाजपा सरकार द्वारा फरवरी 2015 को एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था, जिसने सज्जन कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए थे। इस दौरान मोर्चा के नेताओं में संजीव बाली सहप्रभारी, संतोख सिंह महासचिव, डॉ. सुरजीत सिंह मुख्य प्रवक्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें