फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डेंटल कालेजों में 3-स्तरीय संकाय संरचना के कार्यान्वयन को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के सरकारी डेंटल कालेजों में 3-स्तरीय संकाय (फैकल्टी) संरचना के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी गई है। इससे इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कालेज जम्मू और सरकारी डेंटल कालेज श्रीनगर में अब लेक्चरर की जगह सीधे सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती होगी। इस व्यवस्था में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर स्तर के डाक्टर होंगे, जिससे पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एक आदेश में 24 लेक्चरर पदों (जम्मू में 11 और श्रीनगर में 13) को कम करके सहायक प्रोफेसर (स्तर-11) में अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा शेष लेक्चरर पदों को समायोजित करके नौ एसोसिएट प्रोफेसर पद (जम्मू में 5 और श्रीनगर में 4) सृजित किए गए हैं। इंदिरा गांधी डेंटल कालेज जम्मू में मौजूदा 9 विभागों में 14 पीजी सीटें हैं, जिन्हें बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन पहले 4-स्तरीय फैकल्टी व्यवस्था होने से इसमें काम नहीं हो पा रहा था। नई व्यवस्था से आगामी सालों में पीजी डाक्टरों के माध्यम से दंत चिकित्सा देखभाल मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें