फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रिश्वत लेने का आरोपी सरकारी इंजीनियर कोर्ट से बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक दिनेश गुप्ता ने रिश्वत लेने के आरोपी पीडीडी के सहायक कार्यकारी अभियंता को बरी किया है। अभियंता संजय कुमार गुप्ता धार रोड के दोनों तरफ खड़े पेड़ों को काटने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद करने के बदले में 20 हजार रुपये लेना का आरोपी था। अदालत ने गवाहों को कमजोर मानते हुए आरोपी को बरी किया है।
विज्ञापन

आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए 1 जनवरी, 2017 को वीओजे ने जाल बिछाया था। मामले में अभियोजन पक्ष ने पीडब्ल्यूडी के विक्रम सिंह को गवाह बनाया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष साक्ष्यों के आधार पर संदेह को दूर करने में सक्षम नहीं है। सबूतों और गवाहों को अपर्याप्त मानते हुए अदालत ने आरोपी संजय कुमार गुप्ता को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें