जम्मू। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध खनन के खतरे की जांच करने के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग में चार खनिज अधिकारियों सहित 12 कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें खनिज सुपरवाइजर महराजउद्दीन लोन को जिला खनिज कार्यालय कुपवाड़ा भेजा गया है। इसी तरह ड्रिल आपरेटर मोहम्मद अशरफ डार को जिला मिनरल कार्यालय गांदरबल, हेल्पर गुलाम मुस्तफा मलिक को जिला खनिज कार्यालय श्रीनगर, खनिज सुपरवाइजर मुरसाल नजीर को जिला खनिज कार्यालय गांदरबल, ड्रिल हेल्पर फारूक अहमद वानी को जिला खनिज कार्यालय पुलवामा में भेजा गया है। खनिज सुपरवाइजर खुर्शीद अहमद शाह को जिला खनिज कार्यालय श्रीनगर, एमटीएस आयरन कुंदन को जिला मिनरल कार्यालय सांबा, मैत्री नंदा को जिला खनिज कार्यालय जम्मू, इंचार्ज खनिज सुपरवाइजर सुमेरा अशरफ को जिला खनिज कार्यालय श्रीनगर, एमटीएस अंजार फैयाज को जिला खनिज कार्यालय श्रीनगर, बशीर अहमद गनेई को जिला खनिज कार्यालय गांदरबल और रौफ अहमद रैना को जिला खनिज कार्यालय बडगाम में भेजा गया है।