फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी समर्थक मकबूल पर लगा पीएसए बरकरार रहेगा: हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आतंकी गतिविधियों में शामिल शाहिद मकबूल भट पर पीएसए बरकरार रहेगा। हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय धर ने की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की। याचिका में वर्ष 2022 की घटना का संदर्भ है, जिसके अनुसार कुछ आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पुलवामा पर ग्रेेनेड फेंका था। इस घटना में याचिकाकर्ता की संलिप्तता स्थापित हुई थी। हिरासत के आधार में याचिकाकर्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप का भी संदर्भ है कि वह सोशल मीडिया नेटवर्किंग सिस्टम के माध्यम से पाक हैंडलर आशिक हुसैन नेंगरू के साथ लगातार संपर्क में था। हिरासत के आधार में यह भी कहा गया है कि याचिकाकर्ता का राजपोरा द्रुबगाम क्षेत्र के कट्टरपंथी तत्वों के साथ संपर्क है और इन तत्वों में अहसान-उल-हक और हारिस नजीर डार शामिल हैं। पीएसए को रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए धर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि हिरासत में लेने वाले प्राधिकारी ने पुलिस डोजियर से आवश्यक तथ्य निकालने के बाद स्पष्ट रूप से अपनी संतुष्टि दर्ज की है कि याचिकाकर्ता की गतिविधियां राज्य की सुरक्षा के लिए अत्यधिक हानिकारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें