जम्मू। रोजगार पोर्टल पर जनवरी 2025 तक 3,70,811 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। विधायक शाम लाल शर्मा के बेरोजगारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि श्रम व रोजगार विभाग शिक्षित युवाओं (कौशल/गैर-कौशल) को निजी क्षेत्र में नौकरी प्रदान करने के लिए नीति तैयार करने पर काम कर रही है। बताया गया कि 18-60 आयु वर्ग में किए गए सर्वेक्षण में शामिल 64.8 लाख व्यक्तियों में से 4.73 लाख व्यक्तियों ने काम नहीं करने की बात कही है, लेकिन वे काम करने के इच्छुक हैं। विधायक शाम लाल शर्मा के बेरोजगारी से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई। बताया गया कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए 2020-21 में मिशन यूथ, 2020-21 में मुमकिन योजना, 2022-23 में तेजस्वनी योजना, 2022-23 में परवाज योजना को शुरू किया।