फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में औद्योगिक विकास रुका, बेरोजगारी बढ़ी : नेकां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में औद्योगिक विकास रुक गया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। यह बात नेशनल कांफेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने शेरे कश्मीर भवन में ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज विंग की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर को उद्योगों का नया केंद्र बनाने के अपने वादे से पीछे हटे हैं। दरबार मूव की सदियों पुरानी प्रथा को समाप्त किया गया। इससे लोगों का रोजगार छिन गया है।
इससे पहले बैठक की शुरुआत में विक्रम पुरी ने व्यापारियों और औद्योगिक समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रोत्साहन और जीएसटी से हो रही परेशानी पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार के पास लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें