फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्थानांतरण नीति बनने से मिलेगी कर्मचारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ऑल जम्मू बेस्ड रिजर्व कैटेगिरी इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विपन कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के विशेष समुदाय के लिए स्थानांतरण नीति की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी में नियुक्त जम्मू आधारित आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एलजी प्रशासन ने वर्ष 2022 में इस उद्देश्य के लिए अधिकार प्राप्त समिति के गठन सहित कर्मचारी समुदाय के लिए कई उपाय किए हैं। उक्त नीति की शीघ्र अधिसूचना न केवल कर्मचारियों बल्कि जम्मू डिवीजन के एक विशेष समुदाय की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है। हमें उम्मीद है कि जेके यूटी में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और सभी वास्तविक मांगों के बारे में बहुत आशावादी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें