फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांग्रेस ने ग्रामीण नेताओं से विस चुनाव में हार के कारण जाने

विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की तथ्य जांच समिति के सदस्यों ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के नेताओं और कार्यक
विज्ञापन
जम्मू। विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस की तथ्य जांच समिति की जांच जारी है। समिति के सदस्यों ने मंगलवार को जम्मू ग्रामीण जिले के पार्टी नेताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों से मुलाकात कर हार के कारणों को जानने की कोशिश की। इसके साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों में अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, सदस्य जहांगीर मीर, वेद महाजन, नरेश गुप्ता, दीनानाथ भगत, एडवोकेट शाह मोहम्मद चौधरी ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों से चुनावों में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार समग्र कारकों पर चर्चा की। पार्टी नेताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए उपाय और सुझाव लिए गए। इस दौरान वरिष्ठ नेता गुरमुख सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व उपसभापति विधान परिषद ने एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं और ब्लॉक पदाधिकारियों को पार्टी की धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक विचारधारा को फैलाने के लिए जोर दिया। पार्टी की जनकल्याणकारी गतिविधियों के बारे में जनता को जागरूक किया जाए। इस मौके पर शशि शर्मा, भूषण डोगरा, साहिल शर्मा, डॉ. कमल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें