जम्मू। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने मीम्स बनाकर राजनीतिक दलों की हार पर चुटकी ली। सोशल मीडिया का बाजार दिन भर खबरों और सूचनाओं से भरा रहा।
अपनी हार के बाद महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मैं लोगाें के फैसले को स्वीकार करती हूं। बिजबिहाड़ा में सभी से मुझे जो प्यार और स्नेहा मिला, वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। इस एक यूजर ने पीडीपी का प्रसिद्ध चुनावी नारा जोनो हो जोनो हो लिखकर इल्तिजा मुफ्ती की हार पर चुटकी ली। सुमित दत्त नाम के यूजर ने इल्तिजा को टैग करके लिखा कि अब एएनआई की माइक पकड़ोगे, इस पर इस इल्तिजा ने जवाब देते हुए लिखा कि हजारों बार हारने के बाद भी गोदी मीडिया नो अलाउड।
वहीं नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर ट्वीट करके लिखा कि अगर आप एग्जिट पोल के लिए पैसे देते हैं या उन पर चर्चा करने में समय बर्बाद करते हैं तो आप सभी मजाक के पात्र हैं। कुछ दिन पहले मैंने उन्हें समय की बर्बादी कहा था, यही कारण था। इस एक यूजर ने लिखा कि आपकों अभी भी एलजी के अधीन ही काम करना होगा। एक यूजर ने लिखा कि आप कश्मीर के केजरीवाल होंगे। एलजी साहब के आदेश लेने का आनंद लें।
भाजपा नेता रविंद्र रैना ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि दुर्भाग्य से हम नौशेरा से हार गए। मैं पूरे सम्मान के साथ नौशेरा के लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। इस पर एक यूजर ने लिखा क्या एलजी साहब अब आपकों आरक्षित सीटों के दरवाजे से मनोनीत करेंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि पुंछ-राजोरी वाले सही टोपी पहना गए। आरक्षण भी ले गए और वोट भी नहीं दिए।
डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा भाजपा को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में एमएलए बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई
अरविंद केजरीवाल, आप प्रमुख