जम्मू। चिनैनी विस सीट में भाई ने भाई को हरा दिया। यहां से भाजपा से बलवंत सिंह खड़े थे। इन्हें 47990 मत पड़े, जबकि पैंथर्स पार्टी की ओर से हर्ष देव सिंह को 32379 मत मिले। मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। दोनों चचेरे भाई हैं। वहीं लोगों के बीच भी चर्चा रही। पहले हर्ष देव इस सीट से विधायक रह चुके हैं।