फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेलवे ने धुंध का हवाला देकर दिसंबर से दो ट्रेनों को किया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रेलवे ने दिसंबर में पड़ने वाली धुंध के चलते जम्मू और कटड़ा की एक-एक ट्रेन को करीब ढाई महीने पहले ही रद्द कर दिया है। दिसंबर से लेकर फरवरी माह तक दो ट्रेनों को धुंध के चलते रद्द कर दिया गया है। इनमें जम्मू-ऋषिकेश-जम्मू और कटड़ा-कालका- कटड़ा ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन

इसमें सप्ताह में दो बार चलने वाली ट्रेन नंबर 14503 कालका-कटड़ा तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी, जबकि 14504 कटड़ा-कालका चार दिसंबर से एक मार्च तक रद्द रहेगी। इसके अलावा प्रति सोमवार को चलने वाली 14605 ऋषिकेश-जम्मू तवी दो दिसंबर से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी और रविवार को जम्मू से ऋषिकेश तक चलने वाली एक दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी। जम्मू से ऋषिकेश के बीच ये एक मात्र ट्रेन जो तीन महीने तक रद्द रहेगी। ट्रेन के नहीं चलने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दरअसल, सर्दियों में ट्रेनें धुंध के चलते देरी से चलती हैं। इससे लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं चल पातीं। इसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए रेलवे ने दिसंबर, जनवरी और फरवरी में धुंध की आशंका के चलते ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें