फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीसरे चरण में जम्मू, सांबा और कठुआ पर फोकस, शाह, मोदी व उमर करेंगे रैलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अब तीसरे चरण का मतदान एक अक्तूबर को है। इसमें जम्मू, उधमपुर, सांबा और कठुआ जिले की सबसे ज्यादा सीटें हैं। भाजपा, कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के स्टार प्रचारक 26 सितंबर से इन जिलों के दौरे पर रहेंगे। नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला 27 सितंबर को उधमपुर, सांबा और जम्मू की विभिन्न विधानसभाओं में उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां व जनसभाएं करेंगे। 27 को उमर पहले उधमपुर ईस्ट पार्टी उम्मीदवार सुनील वर्मा के समर्थन में देहमा, ब्लॉक खून में, इसके बाद विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार राजेश परगोत्रा के समर्थन में ठंडी खुई में और फिर जम्मू नाॅर्थ से पार्टी उम्मीदवार अजय सडोत्रा के समर्थन में राधा स्वामी आश्रम ठाठर में रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाबा जित्तो ग्राउंड झिड़ी में आम सभा करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 सितंबर को एमए स्टेडियम में रैली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें