फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के झूठे वादे कर रहे राहुल : चुघ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा के महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुघ ने आरोप लगाया कि विपक्ष में नेता राहुल गांधी पाकिस्तान व अब्दुल्ला के नाम पर राज्य का दर्जा देने के झूठे दावे कर रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर की समस्याओं को समझे बिना एक राजकुमार की तरह जम्मू-कश्मीर के दौरे कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुघ ने कहा कि भाजपा पहले से ही जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राहुल गांधी को इस विषय पर सिर्फ इसलिए बार-बार बोलते देखना हास्यास्पद है, क्योंकि उनके पास जम्मू-कश्मीर के विकास और प्रगति का कोई विजन नहीं है। राहुल को सबसे पहले पंडित नेहरू द्वारा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए की गई गलतियों और उसके बाद कांग्रेस द्वारा जम्मू-कश्मीर में अशांति पैदा करने के लिए पाकिस्तान आईएसआई के साथ किए गए गठबंधन के लिए माफी मांगनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें