फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चलती स्कूटी से निकला सांप, हाथ पर लिपटा, बाल-बाल बचे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बरसात के मौसम में हरियाली वाले क्षेत्रों में सांप निकलना आम बात है, लेकिन अब शहरों में भी इनकी दस्तक बढ़ी है। शनिवार की शाम को नानक नगर क्षेत्र से निकली एक स्कूटी पर अचानक रास्ते में आगे के हिस्से से करीब डेढ़ फीट पतला एक सांप निकलकर चालक के हाथ में लिपट गया। किसी तरह से चालक ने स्कूटी रोकी और शोर मचाया। लिंक रोड क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने स्कूटी से सांप निकालने के लिए करीब एक घंटा रेस्क्यू आपरेशन चलाया, जिसे बाद में निकालकर डिब्बे में डाला गया। इस घटना में स्कूटी सवार दो युवक बाल बाल बचे।
विज्ञापन

जानीपुर निवासी हर्ष ने बताया कि वह किसी काम से शनिवार की शाम को नानक नगर में गए थे। वहां उन्होंने स्कूटी लगाई और बाद में स्कूटी लेकर वहां से निकल आए। रास्ते में जैसे ही लिंक रोड क्षेत्र में पहुंचे तो मुझे हाथ पर कोई चीज के लिपटने का अहसास हुआ, जब मैंने ध्यान से देखा तो होश उड़ गए। चीखते चिल्लाते हुए मैंने किसी तरह से स्कूटी रोकी और मेरे पीछे बैठा युवक भी उतर गया। इस बीच सांप स्कूटी के अगले हिस्से में जाकर छिप गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में लोगों का हुजूम लग गया। सांप को स्कूटी से निकालने के लिए कोई पेचकस, डंडा आदि लेकर पहुंचा। धीरे धीरे स्कूटी के अगले हिस्से को खोला गया, लेकिन सांप उसके नीचे चलता गया। जब अगला हिस्सा पूरी तरह से खुल गया तो अचानक सांप जमीन की तरफ भागने लगा। सांप को पकड़ने के लिए पहले से एक डिब्बा रखा गया था, जिसमें उसे डाल दिया गया। इसके बाद दोनों युवकों ने राहत की सांस ली। इस सारे घटनाक्रम में करीब एक घंटा क्षेत्र में जमघट लगा रहा। बरसात में हर साल दर्जनों सर्पदंश के मामले सामने आते हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोगों की सर्पदंश से मौत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें