फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स जम्मू की आईपीडी में अगले एक माह में 250 बिस्तर होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एम्स जम्मू की ओपीडी में रोजाना 800-1000 मरीज पहुंच रहे हैं, जिसकी संख्या भविष्य में 2500 तक पहुंचने की उम्मीद है। इस साल एम्स में 100 एमबीबीएस सीटों का बैच शुरू किया गया है। इसके साथ 60 सीटों का बीएससी नर्सिंग कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। इंडोर पेशेंट डोर (आईपीडी) में मौजूदा 100 बिस्तर शुरू किए गए हैं, जिसमें अगले एक माह में 250 और छह माह तक 750 बिस्तर शुरू करने की योजना है। आपरेशन थियेटर भी शुरू किए गए हैं। ओपीडी में टीकाकरण सुविधा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन

एम्स में मौजूदा 1476 स्टाफ कार्यरत है, जिसमें 58 प्रतिशत के हिसाब से 857 स्टाफ स्थानीय है। इसमें 45 प्रतिशत (671) महिला स्टाफ है। एम्स अन्य छह संस्थानों और आईसीएमआर के साथ 25 करोड़ रुपये की लागत से 81 शोध प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है। एम्स में भविष्य में जम्मू कश्मीर के अलावा लेह, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों से मरीजों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें