जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी जम्मू ने 80 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिला तस्करों को पकड़ा है। दोनों लुधियाना की रहने वाली हैं, लेकिन अभी जम्मू के कासिम नगर में रह रही हैं। दोनों ट्रेन से जम्मू आई थीं और ट्रेक से होते हुए कासिम नगर की तरफ जा रही थीं। इस बीच जीआरपी की टीम ने उन्हें रोका और पूछताछ की। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें पूछताछ के थाने लाया गया, जहां उनसे 80 ग्राम हेरोइन मिली। जीआरपी ने इस संबंध में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें महिलाओं की संलिप्तता के पुराने मामले जांच की जा रही है। पिछले दो महीनों में जीआरपी जम्मू ने सातवीं बार नशीला पदार्थ पकड़ा है।