फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल दिल्ली से कटड़ा तक का सफर आसान होगा : गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले साल मार्च से पहले तक दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस के निर्माण से लंबे सफर में कटौती हो जाएगी। जल्द भविष्य में सड़क मार्ग से दिल्ली से अमृतसर तक चार घंटे, दिल्ली से कटड़ा तक छह घंटे और दिल्ली से श्रीनगर तक आठ घंटे में सफर तय होगा। खासतौर पर श्री माता वैष्णो देवी के यात्रियों की सहूलियत के लिए दिल्ली से कटड़ा को हाईवे से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

जम्मू की बाहु विधानसभा सीट पर वीरवार को पार्टी प्रत्याशी विक्रम रंधावा के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे गडकरी ने कहा कि दिल्ली से कटड़ा एक्सप्रेस वे मील का पत्थर साबित होगा। मुंबई में भी इस तरह का एक्सप्रेस बनाया गया है। अब मुंबई से पुणे तक दो घंटे में सफर हो रहा है। इस विधानसभा चुनाव से विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर को सुख समृद्ध बनाने, पर्यटन को बढ़ाने, उद्योग व्यापार को बढ़ाने सहित अनेक सवाल जुड़े हुए हैं। इन सबका निर्णय इसी चुनाव से होगा। 1947 के बाद 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में जम्मू कश्मीर में सड़क ढांचे में तीन गुणा से अधिक काम हुआ है। इस प्रदेश में दो लाख करोड़ रुपये के काम हो रहे हैं। एक लाख करोड़ रुपये के टनलों के टेंडर मंजूर किए गए हैं, जिनमें अनेक पर काम हो रहा है। जम्मू श्रीनगर के बीच तीन कारिडोर हैं और उसमें 47 टनल हैं। जिसमें 10 बन गई हैं और 17 में काम चालू है। जम्मू, उधमपुर, रामबन और श्रीनगर के बीच 9 टनल बनाई गई हैं। इसके बाद चिनैनी-किश्तवाड़ में पांच टनल बन रही हैं। जम्मू से अखनूर, राजोरी, श्रीनगर के बीच तीन टनल का काम चल रहा है। पुराने मुगल रोड पर भी डीपीआर फाइनल हो गया है और जल्द वहां काम शुरू हो जाएगा। जम्मू और श्रीनगर के लिए नया रिंग रोड बन रहा है।
हिमाचल प्रदेश मनाली में जाएंगे तो मनाली से रोहतांग जाने के लिए पहले साढ़े तीन घंटे लगते थे अब रोहतांग अटल टनल बनने से आठ मिनट का समय लग रहा है। इस टनल के बाहर आने के बाद लद्दाख लेह तक आठ टनल बन रहे हैं। लद्दाख लेह के नीचे कारगिल में एशिया की सबसे बड़ी 11.6 किमी. जोजिला टनल पर 70-75 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। एक अन्य प्रतिष्ठित टनल का भी निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसे चुनाव के बाद प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन कराया जाएगा। श्रीनगर और जम्मू के बीच 18 टनल हैं। यह बदली हुई तस्वीर हिंदुस्तान की है। मैंने आज हेलिकाप्टर से कटड़ा के आगे तीन खूबसूरत पुल देखे। यह स्टेट आफ आर्ट है। भविष्य में कटड़ा से लिंक लेकर कन्याकुमारी, मनाली से कन्याकुमारी तक पहुंचा जाएगा। यह सिर्फ भाषण नहीं बल्कि हकीकत होगा। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, अनुराधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें