फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक रक्षा मंत्री के बयान से नेकां, कांग्रेस, पीडीपी से सांठगांठ उजागर हुई : डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
पत्रकारों से रूबरू होते डा. जितेंद्र सिंह 
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान से उजागर हो गया है कि उसकी नेकां, कांग्रेस और पीडीपी के साथ सांठगांठ है। इस घिनौनी राजनीति का राज खुल गया है और पाक रक्षा मंत्री के बयान के बाद भाजपा का रुख सही साबित हुआ है।
विज्ञापन

डाॅ. सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाने के लिए पाकिस्तान और नेकां, कांग्रेस और पीडीपी एक ही पृष्ठ पर हैं। पिछले चुनावों में बहिष्कार का आह्वान पाकिस्तान से आता था और ये दल केवल 5 से 8 प्रतिशत मतदान के साथ सरकार बना लेते थे। कश्मीर में आतंकवाद और अशांति के लिए नेकां जिम्मेदार रही है। पिछले चुनावों में नेकां-कांग्रेस ने धांधलियां कीं, जिसके बाद कश्मीर में अशांति और आतंकवाद का दौर शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि फारूक अब्दुल्ला सहित नेकां नेता पाकिस्तान जाते थे और वहां देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर आजादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करते थे। नेकां, कांग्रेस और पीडीपी को देश को जवाब देना चाहिए। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता और मीडिया सेंटर के प्रभारी अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें