चुनाव में सुरक्षाबलों की तैनाती की समीक्षा करते एडीजीपी जम्मू: स्रोत पुलिस
जम्मू। विधानसभा चुनाव में सुरक्षाबलों की तैनाती को लेकर बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने अर्धसैनिक बलों के साथ बैठक करते हुए पहले और दूसरे चरण में सुरक्षा को लेकर समीक्षा की।
एडीजीपी ने आगामी चुनावी प्रक्रिया के लिए उचित तैनाती और रसद प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में सीएपीएफ कंपनियों की सुरक्षित इंडक्शन और समय पर डी-इंडक्शन सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय में काम करने का निर्देश दिया। जैन ने जम्मू ने खुफिया जानकारी साझा करने, परिचालन योजना और कुशल निष्पादन के लिए पुलिस और सीएपीएफ के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। सीएपीएफ कर्मियों के आवास, रसद और कल्याण की व्यवस्था की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी तैनाती के दौरान उन्हें पर्याप्त सहायता मिले।