फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उधमपुर, सांबा, राजोरी और जम्मू ने जीत के साथ किया आगाज

विज्ञापन
खेल गांव नगरोटा में फुटबॉल मैच के दौरान खेलते ​खिलाड़ी फोटो विभाग
विज्ञापन
जम्मू। अंतर जिला संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। खेल गांव नगरोटा के फुटबॉल मैदान में प्रतियोगिता के तहत मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दिन अंडर-19 बॉयज के चार मुकाबले खेले गए। इसमें उधमपुर, सांबा, राजोरी और जम्मू ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इस प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के नौ जिलों से 135 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पहला मैच उधमपुर और कठुआ जिले के बीच खेला गया था। इसमें उधमपुर ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरा मैच सांबा और पुंछ के बीच खेला गया। इसमें सांबा ने 1-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच डोडा और राजोरी जिले के बीच हुआ। इसमें राजोरी ने 4-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। चौथा और दिन का अंतिम मुकाबला किश्तवाड़ और जम्मू जिले के बीच खेला गया। इसमें जम्मू ने 4-0 से बड़ी जीत दर्ज कर अगले दौर में अपना स्थान पक्का किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता शुक्रवार तक चलेगी।

गांधीनगर जोन बना अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का विजेता
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को हुआ। इसमें गांधीनगर जोन जम्मू को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। अंडर-19 आयुवर्ग में बॉयज और गर्ल्स वर्ग में मुकाबले एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में हुए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा इसका आयोजन किया गया है। अंडर-19 बॉयज वर्ग में लीग मुकाबले के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में जोन जम्मू ने अखनूर को 2-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जोन गांधीनगर ने भलवाल को 2-0 से मात दी। फाइनल मुकाबला जोन गांधीनगर और जम्मू के बीच हुआ। इसमें गांधीनगर ने 2-1 से जीत हासिल की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें