जम्मू। प्रदेश भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं को कई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में यह जिम्मेदारियां देकर चुनाव प्रबंधन को मजबूत बनाया जा रहा है। पार्टी चुनाव में 50 प्लस के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।
त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में वीरवार को सह प्रभारी जम्मू कश्मीर भाजपा आशीष सूदन और महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने प्रभारियों और प्रकोष्ठ प्रभारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान वीनू खन्ना को चुनाव कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह अभिजीत जसरोटिया को सोशल मीडिया प्रभारी, रजनी सेठी को भाजपा संगठनात्मक जिला किश्तवाड़ की देखरेख करने, बलदेव सिंह बिलावरिया को भाजपा संगठनात्मक जिला डोडा की देखरेख करने, एडवोकेट अभिनव शर्मा को भाजपा संगठनात्मक जिला रियासी की, वेद प्रकाश को भाजपा संगठनात्मक जिला अखनूर की देखरेख करने को कहा है। नारायण सिंह, केशव दत्त, अमर सिंह भाजपा संगठनात्मक जिला सांबा की जिम्मेदारी संभालेंगे। विनय गुप्ता, रवि बख्शी भाजपा संगठनात्मक जिला जम्मू उत्तर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदीप शर्मा पुंछ और मेंढर की जिम्मेदारी संभालेंगे। संजीत शर्मा को बसोहली का जिला प्रभारी बनाया गया है। मनमोहन सिंह और कैप्टन शोभा राम को अखनूर का जिला प्रभारी बनाया गया है।