फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रवर्तन एजेंसियों ने 5.71 करोड़ की नकदी, ड्रग्स और शराब जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले 12 दिन में प्रवर्तन एजेंसियों ने 5.71 करोड़ रुपये की नकदी, ड्रग्स और शराब सहित अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त की गई नकदी और अन्य सामान विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए थी। प्रदेश में तीन चरण में विधानसभा चुनाव करवाए जा रहे हैं। जिसमें 88 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी में बताया गया है कि भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। पुलिस विभाग ने 5.02 करोड़ रुपये, एसजीएसटी/सीटी में 52 लाख रुपये और एनसीबी ने 11 लाख रुपये जब्त किए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों को कड़ाई से काम करने को कहा गया है। चुनाव संबंधी विभिन्न गतिविधियों की निगरानी और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की जांच के लिए जम्मू और श्रीनगर में सीईओ कार्यालय में एक कमांड और कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रत्येक डीईओ कार्यालय में भी इसी तरह के मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं जो चौबीस घंटे काम कर रहे हैं। सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की यहां से निगरानी करके किसी भी उल्लंघन का पता चलने पर उसकी रिपोर्ट की जाती है। इसमें संबंधित आरओ/एआरओ द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन किया जाता है। आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन की जांच करने के अलावा नियंत्रण कक्ष में सभी 100 प्रतिशत मतदान केंद्रों की लाइव फीड और मतदान दलों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सभी वाहनों की जीपीएस वाहन ट्रैकिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें