फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गट्टू डोर की वजह से हुए हादसे में गई परविंदर की जान

विज्ञापन
मृतक परबिंदर सिंह फाइल फोटो: संवाद
विज्ञापन
जम्मू। शहर में नवाबाद के पास फ्लाईओवर पर सोमवार रात हुआ सड़क हादसा गट्टू डोर की वजह से हुआ था। बाइक सवार गुरमिंदर सिंह और परविंदर सिंह डोर की चपेट में आ गए थे। बचाव करते हुए बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और परविंदर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। संयोग से गुरमिंदर फ्लाईओवर पर ही गिरा। इसके चलते उसे कुछ हलकी चोटें पहुंचीं। मंगलवार को परविंदर का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया। अभी सवा साल पहले ही परविंदर की शादी हुई थी।
विज्ञापन

रिश्तेदार रविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7 बजे परविंदर से बात हुई थी। उसने बताया था कि वह कुछ देर तक उसके पास पहुंचेगा। वे लोग पंजतीर्थी से निकले थे। परविंदर बस स्टैंड जम्मू में ही दुकान करता था। जैसे ही ये लोग नवाबाद के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो गट्टू डोर की चपेट में आ गए। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। बदकिस्मती से परविंदर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। मंगलवार को परविंदर का शव पहुंचते ही गांव शेरगढ़ में सन्नाटा पसर गया। हर आंख नम रही। दोपहर बाद संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें