शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान निशाना लगाते निशानेबाज
जम्मू। 13वीं जम्मू-कश्मीर यूटी शूटिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चैंपियनशिप युवा सेवा एवं खेल विभाग की शूटिंग रेंज, मिशन ओलंपिक शूटिंग अकादमी जम्मू, नगरोटा में एनसीसी शूटिंग रेंज और पुलिस अकादमी उधमपुर में चैंपियनशिप के तहत मुकाबले खेले गए।
मधुपाल सिंह ने 50 मीटर पिस्टल इवेंट में 300 में से 238 स्कोर हासिल किया, जबकि सनी खजूरिया ने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजीशन में 600 में से 556 स्कोर किया। चैंपियनशिप के मैचों का संचालन जेकेआरए के तकनीकी पैनल द्वारा किया जा रहा है। इसमें मधुपाल सिंह, विजय कुमार, एस. सुरजीत सिंह, विशाल मेहरा, अमन सिंह, प्रणव संब्याल और साहिल शर्मा शामिल हैं।