फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाइक सवार दो युवक सोमवार को नवाबाद के पास फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गए। इसमें एक युवक फ्लाईओवर के नीचे जा गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चलाने वाला फ्लाईओवर पर ही बाइक समेत गिर गया। घायल अवस्था में उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शेरगढ़ सतवारी का रहने वाला परविंदर सिंह और डिग्याना का रहने वाला गुरमिंदर सिंह बाइक पर बिक्रम चौक की तरफ जा रहे थे। रात करीब 9 बजे ये लोग जैसे ही नवाबाद के पास पहुंचे तो बाइक डिवाइडर से जा टकराई और पिछली सीट पर बैठा परमिंदर उछलकर फ्लाईओवर के नीचे जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया। जहां जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें