जम्मू। राजस्व विभाग ने सांबा में औद्योगिक इस्टेट के लिए 1070 कनाल भूमि इंडस्ट्री विभाग को ट्रांसफर कर दी है। इसी महीने इसका फैसला प्रशासनिक परिषद की बैठक में लिया गया था। राजस्व विभाग के आदेश के अनुसार 110 कनाल भूमि मंदेरा, 850 कनाल गुड़ा सलाथिया और 110 कनाल भी गुड़ा सलाथिया में ही ट्रांसफर की गई है। इस जमीन का इस्तेमाल उसी मकसद के लिए किया जाएगा, जो परिषद की बैठक में तय किया गया है। वहीं कठुआ जिले में भी 1212 कनाल जमीन औद्याेगिक इकाई के लिए राजस्व विभाग ने इंडस्ट्री विभाग को ट्रांसफर कर दी है। यह जमीन डिंगा अंब गांव कठुआ में स्थित है।