फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मढ़ में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जम्मू ग्रामीण ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मढ़ विधानसभा क्षेत्र के झिड़ी में प्रदर्शन किया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने झिड़ी चौक में एक विरोध मार्च भी निकाला और पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने घटना की जांच सीबीआई से करवाने और पूरे देश में चिकित्सक समुदाय को पर्याप्त सुरक्षा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर आदित्य देव सिंह, इशान शर्मा, विक्रांत सिंह, रमन भगत, लक्ष्य शर्मा और नितिन चिब सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें