फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : रोमांचक मुकाबले में एसवीएस ने एक अंक से जीता मुकाबला

विज्ञापन
एमए स्टेडियम के कबड्डी मैदान में जारी गोल्ड कप टूर्नामेंट में खेलते ​खिलाड़ी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में गोल्ड कप कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को आगाज हो गया। जम्मू जिला कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन 17 मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच पठान क्लब और टांडा क्लब के बीच खेला गया। इसमें पठान क्लब ने 14 अंक से जीत हासिल की। एसवीएस और बीएसएन क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इसमें एसवीएस (सीनियर) ने मात्र एक अंक से मात दी। वहीं अन्य मुकाबलों में जम्मू शील्ड और खौड़ क्लब को छह अंक से हराया। एसपीए और एसएआई गाडीगढ़ के बीच मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में एसपीएस क्लब ने दो अंक से मैच जीता। जम्मू यूनाइटेड ने टांडा क्लब को 13 अंक से हराया। बजरंगी क्लब ने एसवीएस क्लब (जूनियर) को 22 अंक से हराया। जम्मू क्लेचर ने पैंथर क्लब को 19 अंक से शिकस्त दी। मैच से पहले एमए स्टेडियम के कबड्डी मैदान में एक समारोह हुआ। इसमें खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सदस्य राजीव शर्मा और ज्योतिषी रोहित शास्त्री और संभागीय खेल अधिकारी जम्मू बलजिंदर सिंह थे। अन्य सदस्यों में जम्मू-कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता, सुरिंदर मोहन, एसएस गिल, संग्राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें