फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 11 सदस्यीय रस्साकशी टीम लेगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग

विज्ञापन
राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियन​शिप में भाग लेने वाली प्रदेश की टीम के साथ एसोसिएशन के सदस्य : फोटो
विज्ञापन
जम्मू। 37वीं जूनियर मिक्स अंडर-19 बॉयज-गर्ल्स राष्ट्रीय रस्साकशी चैंपियनशिप के लिए जम्मू-कश्मीर की 11 सदस्जीय टीम की घोषणा की गई है। ये चैंपियनशिप पांच से नौ अगस्त के बीच आगरा कैंट में होगी। रस्साकशी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप सिंह आनंद, उपाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, महासचिव जोध सिंह इशर, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह सूदन और अंतरराष्ट्रीय रस्साकशी खिलाड़ी गौर कुमार दुबे ने टीम का चयन किया।
विज्ञापन

540 किलोग्राम वर्ग वाली टीम में पल्वी चौधरी, तन्वी सलोत्रा, ईशा चंब्याल, दामिनी कैथ, सनेहा मन्हास, सुमीर कुमार, अमितोज सिंह, मोहित भगत, हिमांशु कोरिल्या और मंतेज सिंह शामिल हैं। टीम के साथ जसविंदर सिंह और किरण कुमारी कोच और मैनेजर के रूप में साथ रहेंगे। टीम के रवाना होने से पहले रस्साकशी अध्यक्ष हरदीप सिंह ने खिलाड़ियों को किट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें